Spread the love

शिमला-07 अक्टूबर. राजधानी शिमला में अचानक हुई बारिश के बाद संजाैली- ढली बाईपास पर बुधवार को पहाड़ी दरक गई। अचानक हुए भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। इसी दाैरान सड़क से गुजर रही गाड़ियां भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। भूस्खलन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। भूस्खलन के तुरंत बाद मौके पर निर्माण कार्य में लगाई गई जेसीबी से सड़क पर आए कुछ पत्थरों और मलबे को हटा दिया गया। करीब सवा तीन बजे हुई घटना के कुछ ही देर बाद सड़क पर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया था। हालांकि, पहाड़ी से अभी भी पत्थरों के गिरने का खतरा बना हुआ है।

बता दें कि इससे पहले 18 जून को भी ढली-संजौली बाईपास पर पहाड़ी दरक गई थी। पहाड़ी के दरकने से भारी चट्टानें, एक पेड़ और टनों के हिसाब से मलबा संजौली-ढली बाईपास पर आ गया था और दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बंद रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *