नई दिल्ली-08 अक्टूबर.बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक नाना पाटेकर अपने गोवा स्थित घर में बेहोश मिले थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिग्गज अभिनेता की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर की अचानक मौत से सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं.नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया गया.
मणिपाल अस्पताल के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने कहा कि लगातार 45 मिनट तक सीपीआर देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर को कार्डियक अरेस्ट आया था। परिवार और करीबी सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।
