Spread the love

आनी,14 नवंबर. आनी क्षेत्र में एक पति पर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसका मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगा है। महिला को आई चोटों को चिकित्सक ने गंभीर करार दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शोभा कुमारी पत्नी दुबे कुमार निवासी गांव बघेल, डाक शवाड़, तहसील आनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी। महिला का आरोप है कि 11 नवंबर को शाम करीब 4 बजे उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और उसके साथ हाथ, लात और मुक्कों से मारपीट करने लगा। आरोप है कि पति ने मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। महिला ने यह भी शिकायत की है कि उसका पति उसे घरेलू खर्च तक नहीं देता है।

वहीं, घटना के बाद महिला की चिकित्सक जांच करवाई गई। 13 नवंबर को डॉक्टर ने अपनी आखिरी राय में चोटों को गंभीर चोट (ग्रिवियस ब्लंट इंजरी) बताया। मैडीकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना आनी में अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *