Spread the love

शिमला-26 जुलाई. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अनुराधा राणा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

एआईसीसी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने अनुराधा राणा को हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान की है।

इस नियुक्ति के साथ ही अनुराधा राणा अब हिमाचल प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस संगठन का नेतृत्व करेंगी। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पेशल स्टोरी