Spread the love

शिमला-06 अगस्त. ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर शिमला पुलिस के तीन जवानों पर गाज गिरी है। SSP शिमला गौरव सिंह ने कार्रवाई करते हुए अनुशासनहीनता के अलग-अलग मामलों में 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। इनमें एक सब-इंस्पेक्टर (SI) चिंतामणी, कांस्टेबल राजेश और अनूप शामिल हैं। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठा दी गई है।
शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है। निलंबित सब-इंस्पेक्टर पर पुलिस आचरण नियमों का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करने का आरोप है।वहीं, एक कांस्टेबल और एक एचएचसी पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने और शराब का सेवन करने के आरोप लगे हैं। सस्पेंशन के बाद दोनों की तैनाती पुलिस लाइन शिमला में की गई है।तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन के साथ-साथ विभागीय जांच भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *