केलांग-17 अगस्त. केलांग में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शानदार स्टार नाइट के साथ भव्य समापन हुआ। समापन सांस्कृतिक संध्या में मंडलायुक्त मंडी डॉ. आर.के. प्रूथी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने उत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों, आयोजन समितियों, कलाकारों एवं स्थानीय लोगों को बधाई दी और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में ऐसे आयोजनों के महत्व को रेखांकित किया।
तीन दिवसीय उत्सव को सफल एवं सुचारू रूप से आयोजित करने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, आयोजन समितियों, पुलिस विभाग, BRO, स्थानीय संस्थाओं, व्यापार मंडल, होटलियर्स एसोसिएशन, परिवहन संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों, कलाकारों तथा समस्त स्थानीय लोगों का हार्दिक आभार।
आप सभी के सहयोग और सहभागिता से जनजातीय उत्सव-2026 लाहौल-स्पीति की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत का एक यादगार उत्सव बनकर संपन्न हुआ।
