Spread the love

शिमला-26 अगस्त. हिमाचल की धरती पर बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस झटके में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था और जुब्बल-कोटखाई की दिशा में बताया जा रहा है। भूकंप सुबह 5:46 मिनट पर भूकंप प्रदेश में भूकंप आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार, करीब तीन सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए और इस दौरान अधिकतर लोग घरों में सोए हुए थे लेकिन कुछेक लोग घर से बाहर निकले। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप के बारे में जानकारी दी और कहा कि जोर का झटका लगा। बताया जा रहा है कि जुब्बल-कोटखाई,रोहड़ू, रामपुर के अलावा सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

बता दें कि हिमाचल पहले से ही भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्यों में शामिल है और शिमला और मंडी जोन-4 और जोन-5 में आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *