Spread the love

शिमला-30अगस्त. हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों के लिए राहत भरी खबर है। अडानी एग्री फ्रेश लिमिटेड (AAFL) ने वर्ष 2026 के लिए सेब की सभी श्रेणियों के खरीद मूल्य में पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने प्रीमियम श्रेणी LMS (Large Medium Small) सेब का खरीद मूल्य 85 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 108 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है, जो 23 रुपये प्रति किलो की वृद्धि है।कंपनी द्वारा जारी नई दरों के अनुसार EL/Pittu श्रेणी का मूल्य 45 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया है। वहीं ES श्रेणी में 14 रुपये प्रति किलो तथा EES श्रेणी में 8 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।
2025 बनाम 2026 खरीद मूल्य
LMS : ₹85 से बढ़कर ₹108 प्रति किलो
EL/Pittu : ₹45 से बढ़कर ₹60 प्रति किलो
ES : ₹14 प्रति किलो की बढ़ोतरी
EES : ₹8 प्रति किलो की बढ़ोतरी
अडानी एग्री फ्रेश हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से सेब खरीद और विपणन का कार्य कर रही है। कंपनी का नेटवर्क प्रदेश के 17 हजार से अधिक बागवानों और लगभग 700 गांवों तक फैला हुआ है, जिससे बड़ी संख्या में छोटे और सीमांत किसान जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *