Spread the love

शिमला-03सितंबर. चौपाल उपमंडल के झाड़ी स्थान पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ स्कूली बच्चों को ले जा रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी (HP 08B 3131) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त वाहन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS) देवत के 8 छात्र-छात्राएं सवार थे। दुर्घटना में 11 वर्षीय एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब सवा चार बजे पुलिस थाना चौपाल को झाड़ी में वाहन दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग राहत व बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। हादसे में साक्षी (11 वर्ष), पुत्री रमेश, निवासी गांव शंठा, डाकघर देवत, तहसील चौपाल की दुःखद मृत्यु हुई है। जबकि हादसे में घायल 7 बच्चे घायल हुए हैं जिन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में – स्नेहा पुत्री विनोद गांव खारु, अंकित पुत्र अनिल गांव शंठा, अंशुल पुत्र कमलेश गांव शंठा, वंश पुत्र मनोहर गांव शंठा, हार्दिक पुत्र हेमराज गांव शंठा, रियांश पुत्र कमलेश गांव शंठा तहसील चौपाल जिला शिमला और हेमंत पुत्र रण सिंह गांव यमुनानगर हरियाणा बताएं जा रहे हैं। जहां से 10 वर्षीय एक बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में घंटों इंतज़ार के बावजूद भी एंबुलेंस नहीं पहुँच पाई, एक बच्चे को निजी वाहन में गैस सिलेंडर लगाकर IGMC शिमला भेजा गया है। अन्य घायल बच्चों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

​पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चौपाल पुलिस द्वारा आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद से ही क्षेत्र और GSSS देवत स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *