Spread the love

शिमला-04अक्टूबर. शिमला के इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई है। शिमला रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कराटे प्रतियोगिता ने 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में शिमला कराटे एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 मेडल अपने नाम किए। जिसमें 12 बच्चों ने गोल्ड मेडल 14 सिल्वर मेडल 15 ब्रोंज मेडल जीते। शैव्या चौहान, कार्तिक सकलानी, रेहान क्लाइक,आरिब आरव, चांदता हर्षित, सार्थक सूद, अवंतिका श्याम, रिद्धिमा रघुवंशी, नायरा, काव्यांश शर्मा, हर्षिता कुमारी ने गोल्ड मेडल ओर तनिष्क चौहान, इसाक पॉल, रूहान चांदता, आरुष धीमान, मितांश भट्टी, प्रणव मेहता, चंचल कुमारी, ईशान्वी, समायरा ठाकुर, ईशानी चौहान,अद्विक विद्युत, आदर्श ठाकुर, अमन ठाकुर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किये और सक्षम वर्मा, लक्ष्य कालता, अयांश ठाकुर, आद्यंत ठाकुर, ईक्षित सकलानी, मृदुल कश्यप, कृति कालता, रूही बारवाल, शिवन्या बारवाल, तन्वी सकलानी, शिवन्या पार्थ ठाकुर, भाविका ठाकुर, निखिल पंडित,काशवी कॉलेज ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किये।

शिमला कराटे एकेडमी के फाउंडर वह जनरल सेक्रेटरी सेंसेई नरायण सिंह चौहान ने बच्चों को ढेर सारी बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि बच्चों ने बहुत कम समय में इसके लिए तैयारी की थी। इसके बाद बच्चे आने वाले चैंपियनशिप के लिए अच्छी तैयारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *