Spread the love

बंजार-07 अक्टूबर. कुल्लू जिले के बंजार की तीर्थन घाटी में सुबह-सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई. आग लगने के चलते मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया. आग लगने की खबर से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई. ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन मकान लकड़ी का बना होने के कारण आग बहुत तेजी से फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के टीम भी मौके पर पहुंच गई है और अब आग लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है.
SDM बंजार पंकज शर्मा ने बताया, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रशासन के द्वारा प्रभावित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *