शिमला-08 अक्टूबर. शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना वेस्ट शिमला में इस संबंध में FIR संख्या 213/2026 दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, स्पैशल सैल शिमला की टीम ने घनाहट्टी के नलहट्टी क्रॉसिंग के पास एक वाहन में बैठे तीन व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान यशपाल ठाकुर (25) निवासी बिलासपुर, ललित कुमार (34) निवासी अर्की, जिला सोलन तथा निकिता दत्त (26) निवासी शिमला के कब्जे से करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
