Spread the love


मनाली-13 अक्टूबर. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में एक युवक की पहाड़ी से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक युवक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित ब्राइटलैंड स्कूल, गोविंदपुरम के कक्षा 11वीं (कॉमर्स) के विद्यार्थियों का एक समूह मनाली घूमने आया हुआ था। आज यह समूह रोहतांग दर्रे की ओर गया था। इसी दौरान रोहतांग के दूसरी ओर एक लगभग 17 वर्षीय छात्र रुद्र कुमार, पुत्र पुष्पेंद्र कुमार, निवासी जी-373, जसवंत विहार, आकाश नगर, इंदरगढ़ी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, पहाड़ी के समीप फोटो खिंचवाने गया। इस दौरान पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के उपरांत नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *