कुल्लू-14अक्टूबर. जिला मुख्यालय कुल्लू के शाड़ाबाई में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार थार नंबर MH04MZ5889 सड़क किनारे बने रेन शेल्टर से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के कारणों और मृतक महिला की पहचान की जा रही है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच कर रही है।
