Spread the love

शिमला-20 अक्टूबर. जुब्बल के पास डोची में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 33 वर्षीय नेपाली मूल के व्यक्ति हिरेन्द्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रात के समय मार्ग से गुजर रहे कुछ युवकों ने सड़क पर एक व्यक्ति को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
मामले की परिस्थितियों और प्रारंभिक जांच के आधार पर जुब्बल पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे क्या कारण रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *