Spread the love

शिमला,28अक्टूबर. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को एक विशेष तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए करवा चौथ के दिन केवल महिलाओं को मिलने वाले अवकाश के दायरे को बढ़ा दिया है। अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इस दिन छुट्टी का लाभ मिलेगा। सरकार की इस घोषणा के अनुसार 29 अक्तूबर को करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इसके अलावा, राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में भी सभी के लिए छुट्टी घोषित की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस नई घोषणा के बाद कल यानी 29 अक्तूबर को करवा चौथ के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे पहले इस त्योहार पर मुख्य रूप से केवल महिला कर्मचारियों को ही छुट्टी दी जाती थी, लेकिन अब सरकार के इस कदम से पति-पत्नी दोनों एक साथ घर पर रहकर इस पर्व को मना सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *