शिमला,29 अक्टूबर. चमियाणा स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज(एआईएमएसएस) में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न पदों को भरने की मंजूरी दी है। इनमें सुरक्षा कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और वार्ड अटेंडेंट के 50-50 पद शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों में डॉक्टरों और सीनियर
रेजिडेंट के पद भी स्वीकृत किए गए हैं।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, एनेस्थीसिया विभाग में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, तीन असिस्टेंट प्रोफेसर और पांच सीनियर रेजिडेंट के पद स्वीकृत किए गए हैं। क्रिटिकल केयर मेडिसिन, जीआई सर्जरी और रेडियोलॉजी विभागों
में भी विभिन्न पदों को मंजूरी दी गई है।
पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और ब्लड बैंक के लिए पांच-पांच लैब टेक्नीशियन के पद भरने की स्वीकृति मिली है। आरोग्य मित्र के चार, फिजियोथेरेपिस्ट के दो, चालक के तीन और जेओए (आईटी) का एक पद भी
शामिल है। इसके अतिरिक्त डाइटीशियन, सीएसएसडी सुपरवाइजर और चीफ फार्मासिस्ट के पदों को मंजूरी दी गई है।
सरकार ने आईजीएमसी शिमला और चमियाणा अस्पताल के विभिन्न विभागों में स्वीकृत पदों के स्थानांतरण और पुनर्वितरण को भी मंजूरी दी है। साथ ही अस्पताल के लिए दो बसें किराये पर लेने की अनुमति प्रदान की गई है।
