शिमला,07 नवंबर. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट 8 से 15 नवंबर तक दिवाली अवकाश के चलते बंद रहेगा। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में दीपावली की छुट्टियों के दौरान अति आवश्यक कानूनी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार 10 नवंबर यानी मंगलवार को अवकाश के दौरान एकल पीठ का गठन किया गया है।इस विशेष एकल पीठ में न्यायाधीश योगेश जसवाल बैठेंगे। रजिस्ट्रार (प्रशासन) की ओर से जारी सूचना के अनुसार छुट्टियों के दौरान केवल उन्हीं मामलों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा, जिनमें असाधारण या अत्यधिक तात्कालिकता पाई जाएगी।
