शिमला,11नवंबर. हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2014 बैच के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी पंकज राय को हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (HPERC) का नया चेयरपर्सन (अध्यक्ष) नियुक्त किया है।
राज्यपाल के आदेशानुसार पंकज राय की नियुक्ति 5 वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक के लिए की गई है।आयोग के चेयरपर्सन का पद संभालने से पहले उन्हें अपने वर्तमान पद और विभाग से कार्यमुक्त (Relieve) होना होगा। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा।
पंकज राय वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर (PGIMER) में उप निदेशक (प्रशासन) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर और लाहौल-स्पीति के उपायुक्त (DC) सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हाल ही में राज्य सरकार को 10 नवंबर तक एचपीईआरसी (HPERC) चेयरपर्सन की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे।
