Spread the love

शिमला-16 नवंबर. रामपुर बुशहर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। रामपुर-गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाडा कैंची के समीप सुबह करीब तीन बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर HP-92-0132 बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दलों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृ*तकों और घायलों की पहचान जुटाई जा रही है।

मृत व्यक्ति
1रामानंद 55 वर्ष पुत्र कालूराम गांव जिगोचा डाकघर खनैरी तहसील रामपुर जिला शिमला
2 ओम प्रकाश 40 वर्ष पुत्र मान दास गांव जिगोची डाकघर खनैरी तहसील रामपुर जिला शिमला
3 हरमेंद्र 37 वर्ष पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र गांव जिगोचा डाकघर खनैरी तहसील रामपुर जिला शिमला

घायल व्यक्ति
1 राकेश 40 वर्ष पुत्र कुंभ दास गांव जिगोचा डाकघर खनैरी तहसील रामपुर जिला शिमला
2 रविंद्र 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र गांव जिगोचा डाकघर खनैरी तहसील रामपुर जिला शिमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *