शिमला,20 नवम्बर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस देशभर में संविधान रक्षा मार्च व वोट बचाओ,देश बचाओ कार्यक्रम के तहत वोट रक्षक अभियान का शुभारंभ 26 नवम्बर से शुरू करेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को विस्तृत पत्र जारी करते हुए एक विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने बताया है कि 26 नवम्बर को शिमला में राज्य स्तरीय संविधान रक्षा मार्च का आयोजन चौड़ा मैदान स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होगा जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न होगा। इस मार्चपास्ट में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मामलों के नव नियुक्त सह प्रभारी कमल कांत शर्मा व डॉक्टर राहुल राजभर विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी के मंत्रीगण,विधायक,पूर्व विधायक,बोर्डो निगमों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष,निदेशक मंडलों के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य,पूर्व सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी,नगर निगमों के सभी कांग्रेस पार्षद,अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
ज़िंटा ने बताया कि कांग्रेस 30 नवम्बर तक वोट रक्षक कार्यक्रम के तहत ब्लॉक अध्यक्ष अपने ब्लॉकों में बूथ स्तर पर एक वोट रक्षक नियुक्त करेंगे जो अपने अपने बूथ में छुटे गए मतदाताओ के नामों का सत्यापन करते हुए उन्हें मतदाता सूचियों में शामिल करवाएंगे।
