Spread the love

शिमला,20 नवंबर. ऐतिहासिक शिमला आइस स्केटिंग रिंक में नए सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। वर्ष 2026-27 के स्केटिंग सीजन को समय पर शुरू करने के लिए क्लब प्रबंधन ने मैदान की सफाई और अन्य तैयारियां अपने स्तर पर करने का निर्णय लिया है।
दरअसल, दिवाली के दौरान पटाखों की बिक्री के लिए क्लब का मैदान आवंटित किया गया था। त्योहार खत्म होने के बाद भी मैदान में कचरा और पटाखों का बचा हुआ सामान पड़ा है। क्लब की ओर से संबंधित अधिकारियों से सफाई करवाने का आग्रह किया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अब क्लब ने स्वयं सफाई अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।
क्लब के कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि शनिवार से सफाई कार्य शुरू होगा। इसके बाद स्केटिंग रिंक को नए सीजन के लिए तैयार किया जाएगा। क्लब का प्रयास है कि सर्दियों में बर्फ जमने के अनुकूल मौसम मिलते ही स्केटिंग गतिविधियां शुरू की जा सकें और शहरवासियों व पर्यटकों को इस पारंपरिक शीतकालीन खेल का आनंद मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *