Spread the love

मनाली-24 जुलाई. मनाली के बहांग क्षेत्र में कुछ दिन पहले चिट्टा (नशीले पदार्थ) के साथ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद ग्राम पंचायत शनाग ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पंचायत के सहयोग से पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ग्राम पंचायत शनाग के उप प्रधान दिनेश (सौरव) ने कहा कि यदि भविष्य में पंचायत क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति चिट्टा या किसी अन्य अवैध नशीले पदार्थ के साथ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत नशे के कारोबार और इसके प्रसार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने सभी ग्रामवासियों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशीले पदार्थों से जुड़ी जानकारी मिले, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या ग्राम पंचायत को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पंचायत ने लोगों से युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *