शिमला-31 जुलाई. हिमाचल प्रदेश सरकार के वन विभाग ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी सुशील कुमार, आईएफएस (HP:1994) को प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) के पद पर प्रोफॉर्मा आधार पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। यह पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह निर्णय स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश के बाद लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि अधिकारी को पे मैट्रिक्स के लेवल-16 के अनुसार लाभ मिलेगा। साथ ही, राज्य कैडर में वापसी के बाद उनके जॉइनिंग की तारीख से वास्तविक आधार पर लाभ देय होगा। वन विभाग की ओर से यह अधिसूचना 31 जुलाई 2026 को शिमला से जारी की गई।
