शिमला-05 अगस्त. रोहड़ू उपमंडल के सीमोली में एक पिकअप दूर दुर्घटनाग्रस्त होकर पब्बर नदी में जा गिरी है। इस हादसे में पिकअप में सवार लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि पिकअप कब कितने बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई है और पिकअप में कितने लोग सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा देर रात हुआ हो सकता है।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बचाव अभियान जारी है और वाहन में सवार लोगों की तलाश की जा रही है।
