Spread the love

चंबा-05 अगस्त.चंबा- मैहला सड़क पर सुबह सवेरे एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां मणिमहेश यात्रा पर जा रही एक थार गाड़ी पर मैहला के पास अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर आ गिरा। पत्थर वाहन के सनरूफ को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा, जिससे गाड़ी में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान माखन सिंह (लगभग 40 वर्ष) पुत्र शरवन सिंह निवासी गांव मलियां, डाकघर गढ़दीवाल, तहसील गढ़दीवाल, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वाहन में सवार श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मैहला के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे यात्रा मार्गों पर खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *