Spread the love

शिमला-10अगस्त. हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी अधिसूचना के अनुसार 2019 बैच के IPS अधिकारी मयंक चौधरी को पुलिस मुख्यालय शिमला में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (लीव रिजर्व) के पद से स्थानांतरित कर द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन, सकोह, जिला कांगड़ा का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

वहीं IPS अधिकारी अमित यादव (HP:2019), जो वर्तमान में द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन, सकोह, कांगड़ा के कमांडेंट के पद पर तैनात थे, को सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, साइबर क्राइम (CID), शिमला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा 2012 बैच के IPS अधिकारी संजीव कुमार गांधी, जो डीआईजी पुलिस (ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे), शिमला के पद पर कार्यरत थे, की सेवाएं कार्मिक विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के सुपुर्द कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *