शिमला-21अगस्त. राजधानी शिमला में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के माध्यम से मिली है। कालीबाड़ी के नजदीक स्थित दयानंद स्कूल और न्यू शिमला स्थित डीएवी स्कूल को धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई है।
एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसके बाद स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। मौके पर बम स्क्वॉड और पुलिस तलाशी ले रही है।
वहीं, बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि स्कूल से मैसेज प्राप्त हुआ कि स्कूल द्वारा छुट्टी कर दी गई है। इसके बाद सभी अभिभावक बच्चों को लेने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
