Spread the love

चंबा-25अगस्त. चंबा के भरमौर लूणा सामरा मार्ग पर मंगलवार सुबह पहाड़ी दरकने का वीडियो सामने आया है। यहां लूणा-सामरा सड़क पर सुबह करीब छ बजे भारी भूस्खलन हुआ है। जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। भूस्खलन के समय मौसम साफ बताया जा रहा था, इसके बावजूद अचानक पहाड़ दरकने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद मार्ग से वाहनों की आवाजाही तत्काल रोकनी पड़ी। भूस्खलन इतना अचानक हुआ कि सड़क से गुजर रहे कई वाहन मार्ग के दोनों तरफ फंस गए। पहाड़ी से मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहने के कारण आसपास की चार पंचायतों पर पड़ा है। रहनू कोठी, जगत, क्रूर और छतराड़ी पंचायतों के ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग के जरिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने जरूरी काम के लिए आवाजाही करते हैं। सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ सकता है। इससे समय और दूरी दोनों बढ़ने की संभावना है। आवाजाही पूरी तरह बंद,भूस्खलन के बाद सड़क पर मलबा जमा होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। मार्ग के दोनों ओर वाहन खड़े रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सड़क पर खड़े रहना भी जोखिम से खाली नहीं था। लोगों का कहना है कि अगर जल्द मलबा नहीं हटाया गया तो क्षेत्र में रोजमर्रा की गतिविधियां और प्रभावित हो सकती हैं। खासकर जरूरी काम, बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित सड़क का जायजा लिया। मार्ग पर गिरे मलबे को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *