Spread the love

शिमला-25 अगस्त. पुलिस थाना जुब्बल में दर्ज एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए नाबालिग को पंजाब के जालंधर जिले के शाहकोट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। 15 अगस्त 2026 को धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया और विभिन्न संभावित स्थानों पर जांच-पड़ताल की।
जांच के दौरान जुटाए गए सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार प्रयास जारी रखे, जिसके परिणामस्वरूप नाबालिग को शाहकोट (जिला जालंधर, पंजाब) से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नाबालिग बिना बताए अपनी एक सहेली के पास चली गई थी।
बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
जुब्बल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *