Spread the love

शिमला-27 अगस्त. रक्षाबंधन के अवसर पर कल यानी 28 अगस्त को राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पहले रक्षाबंधन पर केवल महिलाओं को छुट्टी दी जाती थी, जबकि पुरुषों के लिए अवकाश नहीं होता था। अब त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में सभी के लिए सरकारी अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और आपसी रिश्ते का पर्व है। ऐसे में यह उचित है कि इस दिन पुरुषों और महिलाओं, दोनों को परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिले। रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए एक और राहत रहेगी। महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इससे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अपने मायके या परिवार से मिलने जाने वाली महिलाओं को सुविधा मिलेगी।
सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेशभर में सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब पहले की व्यवस्था में बदलाव करते हुए इस बार अवकाश सभी के लिए रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *