Spread the love

शिमला-27 अगस्त. हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने 27 अगस्त 2026 को नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया है, जबकि भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को दो वर्ष की अवधि के लिए अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया है। नियुक्तियां संबंधित न्यायाधीशों द्वारा पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

इन नियुक्तियों के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 2 जून 2026 को तीनों न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की थी। बाद में केंद्र सरकार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राष्ट्रपति की मंजूरी के पश्चात औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन नियुक्तियों से हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायिक क्षमता मजबूत होने की उम्मीद है और लंबित मामलों के निपटारे में भी मदद मिल सकती हैकेंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक तीनों न्यायाधीश अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने की तारीख से नियुक्त माने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *