शिमला-04 सितंबर. शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चिट्टा, हेरोइन और नशीली दवाओं की बरामदगी के साथ 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना ठियोग में 7.33 ग्राम चिट्टा, शोघी में स्पेशल सेल ने 13.160 ग्राम हेरोइन, चौपाल में 14 ग्राम चिट्टा तथा चिरगांव क्षेत्र में 19.28 ग्राम चिट्टा बरामद किया। वहीं नेरूवा में एक कार से कोडीन फॉस्फेट व ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त सिरप की चार शीशियां बरामद की गईं। आरोपी ठियोग, कुमारसैन, चौपाल, नेरवा, रोहड़ू और नेपाल के हैं।
सभी मामलों में संबंधित पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामलों की जांच जारी है।
