Spread the love

शिमला-06 सितंबर. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 11 सितंबर को राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे के बाद प्रस्तावित है। सरकार की इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक के लिए संबंधित विभागों से एजेंडे मंगवाए गए हैं। इनमें शिक्षा और स्वास्थ्य सहित कई अन्य विभागों से जुड़े मामले शामिल बताए जा रहे हैं। विभागों की ओर से भेजे जाने वाले प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल विचार-विमर्श करने के बाद आवश्यक निर्णय लेगा।
बैठक में सरकारी विभागों में खाली चल रहे पदों से संबंधित मामलों पर भी चर्चा हो सकती है। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए रिक्त पदों को भरने से जुड़े प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष आ सकते हैं। ऐसे में 11 सितंबर की बैठक सरकारी नौकरियों और विभागीय कार्यप्रणाली के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, बैठक में किन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी मिलती है, इसका पता कैबिनेट में चर्चा के बाद ही चलेगा। विभागों से प्राप्त एजेंडों के आधार पर सरकार प्रशासनिक और नीतिगत मामलों पर निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *