Spread the love

आनी-22सितंबर. आनी उपमंडल के निमला के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा है जिसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सभी मृतक ग्राम जाबौं, कराणा से संबंधित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह सभी शादी समारोह से घर लौट रहे थे। निमला पहुंचते ही गाड़ी पर से चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही विधायक आनी श्लोकेंद्र कुमार जी, ग्राम पंचायत जाबौं-कराणा के प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष स्थानीय लोग एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *