Spread the love

शिमला-26 सितंबर. हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदली है। किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्र कूनो चारंग में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई है। ताजा बारिश व बर्फबारी के चलते ऊपरी क्षेत्रों में जहां ठंड ने दस्तक दे दी है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। प्रदेश में चार दिन बादल झमाझम बरसेंगे। कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर से 29 सितंबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्वी हिमाचल और उससे सटे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 27 सितंबर को बारिश की तीव्रता सबसे अधिक रहने का पूर्वानुमान है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में 26 सितंबर की शाम से 29 सितंबर की सुबह तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ अंधड़ और बिजली चमकने की भी आशंका है। बारिश की गतिविधि सबसे ज्यादा 27 सितंबर को रहेगी। वहीं 29 सितंबर को भी कई भागों में बारिश की संभावना हैै। 30 सितंबर से 2 अक्तूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 46.0, भरेरी 18.2, धौलाकुआं 11.0 व भरवाईं में 8.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *