Spread the love

शिमला- 25 सितंबर.हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर दो IAS अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

डॉ. अमित कुमार शर्मा, IAS (HP:2016) को जिला किन्नौर के उपायुक्त पद से स्थानांतरित कर जिला कुल्लू का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वे सुरजीत सिंह, HPAS, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (विकास)-cum-परियोजना निदेशक, डीआरडीए, कुल्लू का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

वहीं सोनाक्षी सिंह तोमर, IAS (HP:2016), जो वर्तमान में बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण (BBNDA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात हैं, को जिला किन्नौर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि जिला कुल्लू को 51 दिन बाद नया उपायुक्त मिल गया है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को कुल्लू का नया उपायुक्त नियुक्त किया है। डॉ. अमित कुमार शर्मा 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कुल्लू में 5 अगस्त 2026 से उपायुक्त का पद खाली चल रहा था। अब प्रदेश सरकार की ओर से नई तैनाती के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को स्थायी नेतृत्व मिलने की स्थिति बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *