Spread the love

शिमला-02 अक्टूबर. जुब्बल तहसील के धार गांव में गुरुवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में पांच मकान जलकर राख हो गए। आग की इस घटना में नानक चंद चौहान, हरनाम सिंह धाल्टा, नरेंद्र सिंह धाल्टा, गिंदा देवी और अनिल धान्टा के परिवार प्रभावित हुए हैं।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि जीवनभर की मेहनत से बनाए घरों का आग की भेंट चढ़ जाना अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार तथा प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।
रोहित ठाकुर ने कहा कि अग्निकांड से हुए नुकसान को देखते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रशासन को तत्काल राहत प्रदान करने, नुकसान का शीघ्र आकलन करने और राहत संबंधी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को उचित राहत दिलाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *