शिमला-16 अक्टूबर. शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं से सोने के आभूषण छीनने के तीन मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीनों वारदातों में छीने गए सोने के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली है। बरामद आभूषणों में सोने की बालियां और मंगलसूत्र शामिल हैं।
पुलिस थाना कुमारसैन के तहत ओडी, कण्डयाली और बारूबाग में महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर या इसी तरह का पदार्थ डालकर सोने के आभूषण छीनने की तीन घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से जांच को आगे बढ़ाया।
