Spread the love

आनी,03नवंबर. आनी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को चरस की खेप और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के रिहायशी मकान से 2.990 किलोग्राम चरस और 99,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को पुलिस थाना आनी और जिला डिटेक्शन सेल आनी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कूट स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी। मकान की तलाशी के दौरान वहां रह रही 46 वर्षीय महिला निवासी कूट के कब्जे से 2.990 किलोग्राम चरस और 99,200 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना आनी में NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। जिला कुल्लू पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *