Spread the love

शिमला,06नवंबर.हिमाचल की धरती एक बार फिर भूकंप के झटके से हिली है। चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 6 बजकर 59 मिनट पर धरती हिली, जिससे लोगों में हलचल मच गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई, जबकि इसका केंद्र जमीन से करीब 15 किलोमीटर की गहराई में रहा। सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस होने से लोग कुछ देर के लिए सहम गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले में भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भूकंप के कारण जिले में किसी तरह की अनहोनी अथवा नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन की ओर से हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *