Spread the love

बिलासपुर,11नवंबर. घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर भैया दूज की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक युवक की जान चली गई. हादसे की खबर सामने आते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
जानकारी के अनुसार, घुमारवीं बस स्टैंड से बाहर जाने वाली सड़क पर एक युवक बस की चपेट में आ गया. हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए.
युवक बस के पिछले टायर के नीचे आया और हादसा बस स्टैंड के समीप एक गारमेंट्स की दुकान के पास हुआ. बताया जा रहा है कि जंगलबेरी से शिमला रूट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस घुमारवीं बस स्टैंड से रवाना हो रही थी. बस जैसे ही स्टैंड से बाहर निकलने लगी, एक युवक उसके पिछले टायर की चपेट में आ गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें बस चालक की कोई लापरवाही थी या नहीं थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *