Spread the love

शिमला, 22 नवंबर. नगर निगम शिमला के मज्याठ वार्ड में पार्किंग की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। न्यू टुटू से टुटू रेलवे स्टेशन सडक़ मार्ग पर पुलिस द्वारा सडक़ किनारे खड़े वाहनों के चालान काटे जाने पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि वार्ड में पहले ही पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं है ऐसे में जहां वाहन खड़े करने की सहमति बनी थीए वहां भी पुलिस चालान काट रही है। लोगों ने दोटूक कहा कि पहले पार्किंग की व्यवस्था की जाएए उसके बाद चालान काटे जाएं।

रविवार को पार्षद अनीता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित वार्ड की मासिक बैठक में यह मामला प्रमुखता से उठा। स्थानीय लोगों ने बताया कि न्यू टुटू में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप पहले पार्षद और अन्य लोगों की मौजूदगी में पुलिस अधिकारियों से बातचीत हुई थी। उस दौरान सडक़ के दोनों ओर पार्किंग को लेकर सहमति बनी थी लेकिन इसके बावजूद वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। लोगों ने पार्षद से पुलिस विभाग के समक्ष मामला उठाने और न्यू टुटू में उचित पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। बैठक में हैडपंप से लेकर प्राथमिक पाठशाला मज्याठ वार्ड तक बने एंबुलैस मार्ग में बरसात के चलते भारी नुकसान हुआ है। जिस कारण सडक़ मार्ग लोगों को पैदल चलना व वाहनों की आवजाही भी प्रभावित हुई है बैठक में लोगों ने एंबुलैंस मार्ग को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है।

नशे के खिलाफ सडक़ पर उतरेंगे मज्याठ के लोग
बैठक में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को भी गति देने का फैसला लिया गया। प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा जन आंदोलन के तहत 23 दिसंबर को मज्याठ वार्ड में एंटी चिट्टा वॉकथन निकाली जाएगी। सुबह 8 बजे तवी मोड़ से शुरू होकर यह वॉकथन सब्जी मंडी तक पहुंचेगी। इसमें 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे भी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं और बच्चों को चिट्टे जैसे घातक नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना है।

भवन नियमितीकरण के लिए मुख्यमंत्री से फिर उठेगी मांग
बैठक में भवनों के नियमितीकरण का मुद्दा भी जोर.शोर से उठा। लोगों ने सरकार से वन टाइम पॉलिसी लाकर भवनों को नियमित करने की मांग की। इस पर पार्षद अनीता शर्मा ने कहा कि वह पहले भी इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठा चुकी हैं। अब स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ दोबारा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वन टाइम पॉलिसी बनाने की मांग रखी जाएगी।
सीवरेज सुविधा का इंतजार जल्द होगा खत्म
मज्याठ वार्ड के लोगों को जल्द ही सीवरेज सुविधा मिलने की उम्मीद है। वार्ड में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्य टैंक का निर्माण अंतिम चरण में हैए जबकि मुख्य पाइपलाइन बिछाने का कार्य अभी शेष है। इसके अलावा बैठक में बिजली और पानी की आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पेशल स्टोरी