Spread the love

हमीरपुर,27 नवंबर. हमीरपुर जिले में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के जंगल रोपा गांव में महिला का शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। महिला के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका की पहचान प्रेम लता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति की पहचान दिनेश कुमार उर्फ लक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर को जंगल रोपा निवासी करतार चंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार, 25 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे प्रेम लता जंगल की तरफ से घर लौटी थी। उस समय उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। जब उससे चोट लगने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसके पति दिनेश कुमार उर्फ लक्की ने उसके साथ मारपीट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *