Spread the love

शिमला,27 नवंबर. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की पुरुष क्रिकेट टीम ने नॉर्थ जोन अंतर-विश्वविद्यालय क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम को 4 रन से पराजित कर शानदार जीत हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए एचपीयू की टीम ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया और विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में चार (4) विकेट के नुक्सान पर 229 दिल्ली विश्वविद्यालय को रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खो कर 225 रन ही बना सकी, इस प्रकार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ने इस रोमांचक फाइनल मैच को चार (4) रनो से अपने नाम किया। इस फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम के कप्तान आर्यव्रत ने 80 व ध्रुव ने 61 रनो की महत्वपूर्ण पारी खेली। अर्शदीप ने तीन (3) व सुकृत शर्मा ने दो (2 ) बल्लेबाजों के विकेट ले कर दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम को 225 रनो पर समेटने में अपनी भूमिका निभाई।

इस शानदार उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य प्रो. महावीर सिंह ने टीम के सभी खिलाड़ियों, निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम प्रो. संजय शर्मा, कोच डा. विक्रांत भारद्वाज एवं टीम प्रबंधनक डा. ओंकार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिणाम है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और खेल क्षमता का परिचय दिया है।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खिलाड़ियों को आगे भी इसी उत्साह और लगन के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *