Spread the love

शिमला-11सितंबर. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एमसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा महक पठानिया का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। महक पठानिया इरावती छात्रावास में रहती थीं। उनके निधन का समाचार मिलने से विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और छात्र वर्ग को गहरा आघात लगा है।विश्वविद्यालय की ओर से जारी शोक प्रस्ताव में कहा गया कि सुश्री महक पठानिया एक निष्ठावान, कर्मठ तथा मेहनती छात्रा थीं। उनके असमय निधन से समस्त विश्वविद्यालय समुदाय शोकाकुल है। इस दुखद घटना से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में शोक की लहर है।शोक प्रस्ताव में कहा गया कि दुःख की इस घड़ी में पूरा विश्वविद्यालय समुदाय शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। सभी ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को चिर शांति दें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय समुदाय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *