Spread the love

शिमला-11 सितंबर. शिमला के रिज मैदान से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो में कुछ व्यक्ति एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला सामने आते ही पुलिस थाना सदर शिमला ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त सभी 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, इन सभी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की निवारक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने यह कदम कानून-व्यवस्था और लोक शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए नियमानुसार उठाया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष टैक्सी चालक हैं और सवारी को लेकर उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते रिज मैदान में मारपीट की घटना सामने आई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *