Spread the love

शिमला-14 सितंबर. एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता ने हिन्दी दिवस 2026 के अवसर पर एसजेवीएन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण संवाहक है तथा इसके व्यापक प्रयोग एवं प्रोत्साहन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने आज निगम मुख्यालय, शिमला में हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिन्दी पखवाड़े की शुभकामनाएं देते हुए पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सीमा कुमार सहित कारपोरेट मुख्यालय के विभिन्न विभागों एवं अनुभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एसजेवीएन में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन 14 से 28 सितंबर, 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान एसजेवीएन निगम मुख्यालय सहित विभिन्न परियोजना कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा हिन्दी के प्रति स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध लेखन, चित्र आधारित कहानी, शुद्ध शब्द लेखन, श्रुतलेखन, सुलेख आदि का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *