Spread the love

शिमला-16 सितंबर. हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत 18 अधिकारी वर्ष 2027 में सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे। सचिवालय प्रशासन सेवाएं विभाग की ओर से 15 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना में इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की तिथियां जारी की गई हैं। अधिसूचना के अनुसार सुशील कुमार 31 जनवरी 2027, धर्मपाल शर्मा 28 फरवरी, नेम चंद और अजय शर्मा 31 मार्च, विनोद कुमार 30 अप्रैल, सुरेश कुमार और शमशेर सिंह दिल्टा 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे। इसी तरह संजीव कुमार शर्मा और सुनील कुमार 31 जुलाई, राजीव कुमार शर्मा 31 अगस्त, प्रकाश चंद 30 सितंबर, संजय कुमार और सुशील कुमार 31 अक्तूबर, रोशन लाल 30 नवंबर, ओम प्रकाश, मोहेंद्र कुमार कपिल, जया कुमारी और सोहन लाल मेहता 31 दिसंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। इन 18 अधिकारियों में 17 अनुभाग अधिकारी हैं, जबकि विनोद कुमार निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *