शिमला-17 सितंबर.हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य प्रो. महावीर सिंह ने की। बैठक में डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बी.के. शिवराम , कुलसचिव ज्योति राणा सहित अकादमिक काउंसिल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को और सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप पाठ्यक्रमों के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निम्नलिखित प्रमुख निर्णय लिए गएः
- UIT में B.Tech के सभी पाठ्यक्रमों में NEP के अनुरूप पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी प्रदान की गई।
- University Institute of Legal Studies (UILS) में एक वर्षीय LL.M. पाठ्यक्रम शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की गई।
- HPU Regional Centre, धर्मशाला (मोहली-खनियारा) में एक वर्षीय LL.M. पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी दी गई।
- शैक्षणिक सत्र 2021-22 से आगे के Bachelor Courses, जैसे B.A., B.Com. एवं B.Sc., को पूर्ण करने की अधिकतम अवधि 5 वर्ष से बढ़ाकर 7 वर्ष करने का निर्णय लिया गया।
- विश्वविद्यालय में Centre for Digital Humanities (CDH) शुरू करने को मंजूरी प्रदान की गई।
- NEP के अनुरूप UG पाठ्यक्रम को तृतीय से छठे सेमेस्टर तक लागू/स्वीकृत करने को मंजूरी दी गई।
- Centre for AI and Cyber Physical Systems में Ph.D. कार्यक्रम शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की गई।
- Certificate Course in Artificial Intelligence (AI) तथा Certificate Course in Cyber Security शुरू करने को मंजूरी प्रदान की गई।
- Himalayan Centre for Disaster Risk Reduction and Resilience में One Year PG Diploma (PG-DRRM) तथा Ph.D. कार्यक्रम शुरू करने को मंजूरी प्रदान की गई।
अकादमिक काउंसिल ने विश्वविद्यालय में नए एवं रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों के विस्तार, NEP के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आधुनिक एवं उभरते क्षेत्रों में उच्च शिक्षा एवं शोध को बढ़ावा देने की दिशा में इन निर्णयों को महत्वपूर्ण बताया।
